नाला धंसने पर लोगों ने जताई नाराजगी
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के प्रवेश द्
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के प्रवेश द्वार के समक्ष बने दरवाजे के नीचे से बहने वाले नाले के धंसने पर शुक्रवार को लोगों ने नाराजगी जताई। उन्होंने यातायात की ²ष्टि से इसे खतरनाक बताया।
प्रदर्शनकारियों में शामिल रीतेश साहू व सुकांत राय ने बताया कि अस्पताल के प्रवेश द्वार पर लोहे का जालीदार दरवाजा है। जिसके ऊपर से लोग आते-जाते हैं। पिछले कई दिनों से दरवाजा टूटा हुआ है। इसके चलते नाले का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। यह यातायात की ²ष्टि से काफी खतरनाक है। कभी भी कोई व्यक्ति इसमें गिर सकता है। मरीज और वाहन चालक भी इसके शिकार बन सकते हैं, लेकिन संबंधित पदाधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसके चलते हमें सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन करना पड़ा। स्थिति में सुधार न होने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ा जाएगा। सूचना पर पहुंचे रोगी कल्याण समिति के सदस्य व निवर्तमान सभासद टोटन सासपिल्ली ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से बात हो चुकी है। जल्द ही समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा।