मनाई गई स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के विभिन्न जगहों पर गुरुवार
जागरण संवाददाता, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के विभिन्न जगहों पर गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की पुण्य तिथि का पालन किया गया। इस दौरान लोगों ने स्वामीजी द्वारा धर्म व मानव कल्याण के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की।
गोल बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में भी स्वामीजी के पुण्य तिथि का पालन किया गया। कार्यालय में विवेकानंद की तस्वीर को प्रतिष्ठित व माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। इस मौके पर भाजपा नेता मनोज प्रसाद, मोहम्मद नाजिर हुसैन, बी. वासुदेव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। मनोज प्रसाद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने ही सबसे पहले भारतीय धर्म दर्शन का दुनिया में डंका बजाया था। धर्म को मानवकल्याण के लिए जोड़ने का कार्य भी उन्होंने ही किया। उनकी जयंती व पुण्यतिथि का पालन हमलोग हर वर्ष करते हैं, ताकि नई पीढ़ी को भी स्वामीजी के आदर्शों के विषय में ज्ञात हो सके। खड़गपुर के अलावा मेदिनीपुर समेत जिले के अन्य जगहों पर भी विभिन्न संस्थाओं की ओर से पुण्यतिथि का पालन कर स्वामी विवेकानंद को याद किया गया।