विज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई मेधा शक्ति
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर स्थित विद्यासागर बालिका विद्यापीठ में
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर स्थित विद्यासागर बालिका विद्यापीठ में विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन रविवार से शुरू हुआ। प्रतियोगिता के तहत श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई।
प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल की प्रधानाध्यापिका स्वाति बंद्योपाध्याय ने की। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में विद्यालय की उप प्रधानाध्यापिका नमिता दास महापात्र, सुजात पान, विजन सामंत आदि शामिल रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के कुल 50 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं, जिन्हें अलग-अलग वर्गों में बांटा गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बच्चों में विज्ञान सम्मत सोच का होना जरूरी है, क्योंकि आने वाले दिनों में उन्हें काफी चुनौतीपूर्ण जीवन यापन करना है। इस प्रकार की सोच ही उन्हें भविष्य की राह दिखाएगी। अवैज्ञानिक सोच उनकी राह में कई प्रकार की मुश्किलें खड़ी कर सकती है। अतीत में ऐसा होता आया है। इसलिए छात्रों में ऐसी चेतना उत्पन्न करने के लिए ही इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। स्कूल की उप प्रधानाध्यापिका नमिता दास महापात्र ने कहा कि प्रतियोगिता के बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।