साहित्य संस्कृति उत्सव में भी छाया रहा एनआरसी
पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत हल्दिया टाउनशिप में शुक्रवार को हुए साहित्
By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 09:55 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 06:20 AM (IST)
संवाद सूत्र, हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत हल्दिया टाउनशिप में शुक्रवार को हुए साहित्य व संस्कृति उत्सव में भी सीएए व एनआरसी का मुद्दा छाया रहा। आपनजन पत्रिका की ओर से इस दिन यहां 12वें वार्षिक साहित्य व संस्कृति उत्सव का आयोजन किया गया था। समारोह में पूर्व सांसद लखन सेठ, साहित्यकार बुद्धदेव गुहा, शीर्षेंदु मुखोपाध्याय समेत तमाम कवि व लेखक मौजूद थे। समारोह के दौरान कविता व रचना पाठ करते हुए कई कवि व साहित्यकारों ने सीएए व एनआरसी के विरोध में आवाद बुलंद की। सांसद लखन सेठ ने कहा कि तमालिका सेठ की स्मृति में इस साहित्य संस्कृति उत्सव का आयोजन किया गया है। उत्सव में शामिल कई लोगों ने केंद्र सरकार की सीएए व एनआरसी के विरोध में भी आवाज बुलंद की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें