प्लास्टिक उत्पादों से बन रही मां दुर्गा की प्रतिमा
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के शिल्पी तारक पाइन इस साल प्लास्ि
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के शिल्पी तारक पाइन इस साल प्लास्टिक उत्पादों से मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार कर लोगों को पर्यावरण संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी बनाई प्रतिमा बल्लभपुर के वाणि मंदिर में रखी जाएगी।
पाइन ने बताया कि वे पिछले तीन साल से इस प्रकार की प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं। पहले इसके लिए उन्होंने लोहा और दूसरे साल कागज का चुनाव किया, लेकिन इस साल उनके जेहन में ख्याल आया कि क्यों न प्लास्टिक वस्तुओं से मां की प्रतिमा तैयार कर लोगों को पर्यावरण का संदेश दिया जाए, क्योंकि इन दिनों समूची दुनिया प्लास्टिक के चलते मंडरा रहे खतरों से जूझ रही है। इसके लिए प्लास्टिक से बने तमाम वस्तुओं का संग्रह किया गया है। यह एक बड़े प्लाइवुड पर रखा जाएगा। निश्चित रूप से इसका सकारात्मक संदेश लोगों में जाएगा। प्रतिमा निर्माण जोर-शोर से चल रहा है। अगले कुछ दिनों में इसके पूरा हो जाने की उम्मीद है।