विधवा विवाह की पहल को मिली सराहना
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के विधानगर स्थित डाट इन नामक स
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के विधानगर स्थित डाट इन नामक संस्था के कार्यालय में शनिवार को शादी समारोह का आयोजन विधवा व विधुर का ब्याह कराया गया।। विवाह समारोह में काफी तादाद में लोग शामिल हुए। संगठन के पदाधिकारी अरविद भौमिक ने कहा कि ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने विधवा विवाह को प्रोत्साहित किया था। उन्होंने सात दिसंबर-1856 को घाटाल के वीरसिंह गांव में प्रथम विधवा विवाह कराया था।
इसलिए हमलोगों ने भी विधवा विवाह को प्रोत्साहन देने के लिए इसी दिन का चयन करने का निर्णय लिया। मेदिनीपुर में रहने वाले सपन घोड़ाई नामक
विधुर व्यक्ति के साथ लालगढ़ की विधवा महिला स्वाति प्रामाणिक का विवाह कराया गया । ताकि दंपति फिर से सुखपूर्वक जीवन व्यतीत कर सके। पहले तो ये लोग इच्छा होते हुए भी सामाजिक बंधनों को देखते हुए विवाह करने से कतरा रहे थे, लेकिन संगठन के सदस्यों द्वारा समझाने-बुझाने के बाद दोनों विवाह के लिए राजी हो गए। जिसके बाद समारोह का आयोजन कर दोनों का विवाह करा दिया गया। सभी नागरिकों ने इस नेक कार्य के लिए संगठन से जुड़े सदस्यों की।