राविप्र में प्रथम स्थान पर रहा केवि शालबनी के छात्र का प्रोजेक्ट
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत रिजर्व बैंक नोट मुद्रण शालबनी स्थित के
जागरण संवाददाता, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत रिजर्व बैंक नोट मुद्रण शालबनी स्थित केंद्रीय विद्यालय के कक्षा दसवीं के विद्यार्थी स्वास्तिक राणा
ने विगत दिनों ओएनजीसी देहरादून में आयोजित 46वें जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2018-19 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
स्वास्तिक राणा ने 'कृषि एवं जैविक खेती' पर लगाई प्रदर्शनी ने पहले संकुल तथा क्षेत्रीय स्तर पर वाहवाही बटोरते हुए राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वास्तिक के बनाये हुए प्रोजेक्ट में कृषि एवं जैविक खेती के छेत्र में आधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए पानी का न्यूनतम एवं यथोचित प्रयोग करते हुए उत्पादन को बढ़ाना तथा संपूर्ण कार्य की देखरेख किसान द्वारा अपने मोबाइल फोन की सहायता से करने का प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता से लौटे स्वास्तिक राणा का स्वागत विगत दिनों विद्यालय के स्काउट-गाइड दल ने बैंड बाजे के साथ किया। प्राचार्य शिव लाल सिंह स्वास्तिक को विशेष उपलब्धि पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अब हमारा विद्यालय विज्ञान तथा प्रौद्यौगिकी के क्षेत्र में भी शिखर पर है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष इसी प्रतियोगिता में हमारे विद्यालय के छात्र आशीष साहा ने भी संकुल तथा क्षेत्रीय स्तर पर अन्य प्रतिभागियों को मात देते हुए राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लिया था। उसकी उपलब्धि ने सभी का मनोबल बढ़ाया था। आज उसी का परिणाम है कि हमने एक कदम आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप