Move to Jagran APP

काली पूजा पंडाल में दिखेगी महाभारत युद्ध की विभीषका

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के मलिचा स्थित संस्था युव संघ

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 06:52 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 06:24 AM (IST)
काली पूजा पंडाल में दिखेगी महाभारत युद्ध की विभीषका
काली पूजा पंडाल में दिखेगी महाभारत युद्ध की विभीषका

जागरण संवाददाता, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के मलिचा स्थित संस्था युव संघ की ओर से इस वर्ष महाभारत युद्ध की विभीषका पर आधारित थीम के अनुसार काली पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। किसी भी युद्ध के खिलाफ लोगों को शांति का संदेश देने हेतु पंडाल में जागरूकता अभियान भी दर्शनार्थियों के बीच चलाए जाने का निर्णय लिया गया है।

loksabha election banner

संस्था की ओर से इस वर्ष लगातार 52वां वार्षिक काली पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। संगठन का इस वर्ष का काली पूजा बजट करीब 3.50 लाख रुपये है। 26 अक्टूबर की शाम को पंडाल का उद्घाटन किया जाएगा, जबकि विसर्जन 29 अक्टूबर को होगा। वार्षिक काली पूजा महोत्सव के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, स्वरोजगार आदि क्षेत्र में संगठन की ओर से सामाजिक

जनकल्याणकारी कार्यों का आयोजन भी बराबर किया जाता है। इस बार भी पूजा महोत्सव को ले संस्था की ओर से एक व्यक्ति को ई रिक्शा प्रदान करने के साथ ही कुछ लोगों के बीच कंबल वस्त्रदान करने का निर्णय भी लिया गया है। मलिचा युव संघ काली पूजा कमेटी के चेयरमैन कौशिक नायक, अध्यक्ष परवीन आनंद, उपाध्यक्ष गौरांग साहू, सचिव दिवाकर चक्रवर्ती, संयुक्त सचिव राजेश शर्मा, राजेन शर्मा तथा युव संघ के सचिव जयदेव मंडल समेत सभी लोग सक्रिय योगदान दे रहे हैं। दिवाकर चक्रवर्ती ने कहा कि इन दिनों विश्व में युद्ध का खतरा फिर मंडरा रहा है। इसलिए महाभारत युद्ध के बाद उत्पन्न तबाही को दर्शाते हुए हमलोग काली पूजा पंडाल बनाकर लोगों को लड़ाई के खिलाफ शांति का संदेश देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.