शुजात बुखारी की हत्या पर बिफरे मीडियाकर्मी
कश्मीर में पत्रकार सुजात बुखारी की आतंकवादियों द्वारा की गई नृशंस ह
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : कश्मीर में पत्रकार सुजात बुखारी की आतंकवादियों द्वारा की गई नृशंस हत्या के विरोध में शुक्रवार को मेदिनीपुर में मीडियाकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा से मुलाकात कर उन्हें विदाई भी दी गई।
मेदिनीपुर के विद्यासागर हॉल के समक्ष शुक्रवार को मीडियाकर्मियों ने जमायत की। विरोध स्वरूप काला बैज लगा कर मीडियाकर्मी कलेक्ट्रेट पहुंचे और सामान्य प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा से मुलाकात की। बुखारी की हत्या का विरोध करते हुए पत्रकारों ने कहा कि समूचे देश में मीडियाकर्मियों पर हमले बढ़े हैं। कश्मीर में सुजात बुखारी पर पहले भी हमला हो चुका था। यदि समय रहते सरकार ने उनकी सुरक्षा के उपाय किए होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी। कश्मीर जैसे अशांत क्षेत्र ही नहीं बल्कि सामान्य परिस्थितियों में कार्य करने वाले पत्रकारों को भी काफी दबाव में कार्य करना पड़ता है। सरकार को उनकी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करनी चाहिए। तभी लोकतंत्र बच सकेगा। अन्यथा कलमकार सुरक्षित माहौल में अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पाएंगे।