गड़वेत्ता में सेतु का शिलान्यास
जासं, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत गड़वेत्ता प्रखंड के सारसा नहर पर सेतु निर्माण के शिलान्
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 07:12 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 07:12 PM (IST)
जासं, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत गड़वेत्ता प्रखंड के सारसा नहर पर सेतु निर्माण के शिलान्यास की औपचारिकता गुरुवार की शाम पूरी की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक आशीष चक्रवर्ती उपस्थित थे। इसी के साथ प्रखंड विकास दफ्तर के तमाम अधिकारी भी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि गड़वेत्ता जिले का महत्वपूर्ण प्रखंड है। धान व आलू के साथ ही कई प्रकार की सब्जियां और तिलहन की यहां खेती होती है। जिसके लिए प्रचुर परिमाण में जल की आवश्यकता होती है। बेशक इसकी आपूर्ति नहर से होती है, लेकिन सारसा नहर पर पुल के अभाव में लोगों को परेशानी होती है। पुल बन जाने से आसपास के पचास गांवों के लोग लाभान्वित होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें