125 लोगों को मिला मत्स्य पालन का प्रशिक्षण
संवाद सूत्र, हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत हल्दिया में प्रखंड प्रशासन के मत्स्य विभाग की ओ
संवाद सूत्र, हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत हल्दिया में प्रखंड प्रशासन के मत्स्य विभाग की ओर से गुरुवार को शिविर का आयोजन कर 125 लोगों को मत्स्य पालन के लिए प्रशिक्षित किया गया। शिविर में मत्स्य विभाग के अधिकारी सुमन साहू मौजूद रहे। कम क्षेत्रफल व पानी में ज्यादा पैमाने पर मछलियों के उत्पादन के विषय में लोगों को जानकारी दी गई। रूई, कातला, मागुर, ¨चगड़ी, हिल्सा सहित विभिन्न प्रजातियों की मछलियों के ज्यादा उत्पादन व इससे होने वाली अच्छी आय से लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। सुमन साहू ने कहा कि मत्स्य पालन में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन उचित प्रशिक्षण व जानकारी के अभाव में लोग मछली पालन नहीं कर पाते हैं। इसलिए मत्स्य विभाग की ओर से शिविर का आयोजन कर लोगों को मछली पालन के विषय में प्रशिक्षित किया गया।