ग्वालातोड़ में हाथी का हमला, महिला जख्मी
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत गड़वेत्ता के ग्वालतोड़ में खाने की खोज में हाथी न
जासं, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत गड़वेत्ता के ग्वालतोड़ में खाने की खोज में हाथी ने मकान पर हमला कर दिया। दीवार ढहने से नीचे दब कर वृद्ध महिला जख्मी हो गई। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक ग्वालतोड़ थाना क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर में रविवार को स्थानीय हाथी ने हमला कर दिया। खाने की खोज में हाथी ने स्थानीय निवासी मेनका लोहार के घर को तोड़ना शुरू किया। दीवार ढहने से उसके नीचे दब कर मेनका जख्मी हो गई। हाथी के चले जाने के बाद ग्रामीणों ने उसे उठा कर अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि उसकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं मानी गई। लोगों ने बताया कि मेनका इस मकान में अकेले ही रहती थी। लिहाजा हमले के दौरान वो बचाव में कुछ नहीं कर सकी। बता दें कि ग्वालतोड़ के जंगलों में कुछ हाथी पिछले कई दिनों से रह रहे हैं। वे अक्सर खाने की खोज में रिहायशी इलाकों में चले आते हैं।