शालबनी में हाथी के हमले में वृद्ध की मौत
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत शालबनी में हाथी के हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घा
जासं, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत शालबनी में हाथी के हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वाकये से इलाके में आतंक व्याप्त हो गया। जानकारी के मुताबिक शालबनी के गोकुलचक निवासी मंगलू महतो (77) गुरुवार को तड़के घर से निकल कर लघुशंका को जा रहे थे। अंधेरे की वजह से वे अपने पीछे खड़े हाथी को देख नहीं सके। हाथी ने सूंढ़ में लपेट कर हाथी को जमीन पर पटक दिया। जिससे महतो लहुलुहान हो गए। चीख-पुकार सुन कर घर के लोग मदद को दौड़े। किसी तरह घायल महतो को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वाकये से इलाके में आतंक व्याप्त हो गया। वन अधिकारियों ने आशंका व्यक्त की कि प्रखंड में घूमते रहने वाले स्थायी हाथियों के हमले में ही वृद्ध की मौत हुई। अधिकारियों ने कहा कि घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। हाथियों को खदेड़ने की कोशिश जारी है। मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।