प्रशासनिक महकमे में फिर बड़ी चुनौतियों से निपटने की चुनौती
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत प्रशासनिक महकमे में दुर्गापूजा व दशह
जागरण संवाददाता, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत प्रशासनिक महकमे में दुर्गापूजा व दशहरा जैसे बड़े त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की चुनौती महसूस की जा रही है। इसे लेकर व्यापक तैयारियां भी शुरू कर दी गई है।
बता दें कि प्रशासनिक स्तर पर दुर्गापूजा व दशहरा की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके लिए बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। सामान्य विधि नियंत्रण के साथ ध्वनि प्रदूषण और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना पुलिस के समक्ष बड़ी चुनौती मानी जा रही है, क्योंकि पिछले कुछ सालों से देखा जा रहा है कि शहर के व्यस्ततम म¨लचा, खरीदा, इंदा और गोल बाजार आदि स्थानों में जाम की विकट समस्या कायम हो रही है। पूजा पंडालों के उद्घाटन के लिए अक्सर वीआइपी आते हैं। उनके काफिले को बगैर जाम में फंसे निकालने के लिए पुलिस को खासा पसीना बहाना पड़ता है। उस पर टाउन थाना के समक्ष बने पुल के बंद होने से जाम की समस्या और भी गंभीर बन कर उभरी है। ऐसे में पूजा के दौरान यातायात बनाए रखना बड़ी चुनौती मानी जा रही है। हालिया वारदातों ने पुलिस की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। खड़गपुर टाउन थाना के प्रभारी ज्ञानदेव प्रसाद साव ने कहा कि मामलों की गहरी छानबीन की जा रही है। घटनाक्रम पर नजर है। जरूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी।