भाजपा नेता सायंतन ने की मतुआ समाज संग बैठक
प्रदेश भाजपा के महासतिव सायंतन बसु ने सोमवार को पश्चिम मेदिनीपुर
जागरण संवाददाता, खड़गपुर :
प्रदेश भाजपा के महासतिव सायंतन बसु ने सोमवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के भवानीपुर में मतुआ समाज के नागरिकों संग बैठक की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लागू सीएए कानून के विषय में बताते हुए मतुआ समाज के लोगों से इसका समर्थन करने की अपील की। बसु ने कहा कि सीएए कानून देश हित में है। यह कानून विदेशों में प्रताड़ति होकर अपने ही देश भारत में आकर शरण लेने वाले हिदुओं को सम्मानपूर्वक नागरिकता प्रदान करने का है, लेकिन मुसलमानों को भड़का कर कुछ विरोधी राजनीतिक पाíटयां इस कानून का विरोध कर रही है। राजनीतिक लाभ के लिए विरोधियों के इस विरोध को अब आम जनता भी अच्छी तरह से समझ रही है। इसके अलावा बसु ने इस दिन तालबगीचा के विभिन्न जगहों पर भी जाकर दलीय नेताओं संग सीएए के समर्थन में नागरिकों के बीच जमकर प्रचार अभियान चलाया। बसु के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष समित दास, उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र झा, भाजपा की मध्य मंडल अध्यक्ष पी सोमनाथन, उत्तर मंडल अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल तथा दक्षिण मंडल अध्यक्ष जयंत बनर्जी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। भाजपा नेता अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि सीएए के समर्थन में पार्टी द्वारा चलाई जा रही मुहिम का लोग अब समर्थन करने लगे हैं। इस मुहिम को और भी जोरदार तरीके से हमलोग अब चलाएंगे।