मेदिनीपुर में भाजपा ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के तोलापाड़ा में बुधवार को भार
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के तोलापाड़ा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत इलाके की व्यापक साफ-सफाई की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष समित दास, वरिष्ठ नेता शंकर दास, सुभाशीष पंडित, विपुल आचार्य, मानिक मिश्र आदि उपस्थित रहे। अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने झाड़ू व अन्य सफाई उपकरणों की सहायता से जहां-तहां फैले कूड़ा-करकट की साफ-सफाई की और लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने को प्रेरित किया। नेताओं ने कहा कि 2014 से ही देश में स्वच्छ भारत अभियान चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्म दिन पर फिर से इसे उत्प्रेरित किया। इसके लिए जनता उनकी आभारी है। हमें स्वच्छता के महत्व को समझना होगा। इसे केवल शासन या सरकार के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता, क्योंकि इसकी एक सीमा है, लेकिन जब नागरिक खुद इसके महत्व को समझेंगे तो यह आंदोलन बन जाएगा। हर नागरिक को अभियान का हिस्सा बनना होगा। उन्होंने विभिन्न वार्डों में आगे भी अभियान जारी रहने की घोषणा की।