बढ़ती महंगाई के लिए भाजपा पर बरसे कांग्रेसी
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से शनि
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से शनिवार को दलीय नेताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ जुलूस निकाला। इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा सरकार की तीखी आलोचना की।
नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जिसका नेतृत्व पार्टी जिलाध्यक्ष समीर राय ने किया। इस दौरान उपस्थित अन्य नेताओं में नारायण राठी, तीर्थंकर भगत तथा शांति दत्ता आदि शामिल रहे। गांधी प्रतिमा होते हुए जुलूस वापस पार्टी कार्यालय पहुंच कर समाप्त हुआ। इसके बाद नेताओं ने बढ़ती महंगाई की समस्या पर अपने विचार व्यक्त किए। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज से चार साल पहले भाजपा सरकार जनता को सुनहरे ख्वाब दिखा कर सत्ता में आई थी, लेकिन आज अच्छे दिन के बजाय हर तरफ अराजकता , लूट और भ्रष्टाचार का माहौल है। बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिल रही है। किसान परेशान हैं। चारों तरफ निराशा का माहौल है। इसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार है। हमने पहले ही कहा था कि किसी दल को जनता से झूठे वादे करने का कोई अधिकार नहीं है। यह जनता के साथ सरासर धोखा है। इसीलिए आज के दिन को हम धिक्कार दिवस के तौर पर मना रहे हैं।