Move to Jagran APP

खरीदा में जाम की समस्या बनी विकट

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के खरीदा रेलवे क्रॉसिग क्षे

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 09:52 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 06:36 AM (IST)
खरीदा में जाम की समस्या बनी विकट
खरीदा में जाम की समस्या बनी विकट

जागरण संवाददाता, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के खरीदा रेलवे क्रॉसिग क्षेत्र में जाम की समस्या अब विकट रूप से रही है। नागरिकों को अब हर रोज जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर लोगों में पुलिस के साथ ही रेलवे प्रशासन के खिलाफ भी नाराजगी बढ़ रही है, क्योंकि खरीदा में जाम की समस्या के निदान के लिए यहां एक ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग लंबे अरसे से उठाई जा रही है। इसके लिए तत्कालीन सांसद प्रबोध पंडा ने संसद में भी आवाज उठाई थी।

loksabha election banner

लंबे इंतजार के बाद रेलवे प्रशासन की ओर से ओवरब्रिज बनाने का कार्य तो शुरू किया गया, लेकिन ओवरब्रिज निर्माण क्षेत्र के दायरे से खरीदा क्रॉसिग को गायब कर दिया गया। इसे लेकर स्थानीय नागरिकों के साथ ही नगरपालिका प्रशासन की ओर से कड़ी नाराजगी जताई गई है। शहर में खरीदा क्रॉसिग पर ही जाम ज्यादा लग रहा है, जबकि रेलवे ने ओवरब्रिज निर्माण क्षेत्र के दायरे में खरीदा को शामिल नहीं किया गया है। रोजाना सुबह, दोपहर व शाम को खरीदा में जाम की समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं। जाम हटाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से ठोस इंतजाम नहीं किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन की ओर से वैसे क्रॉसिग के पास यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस व सिविक वालिटियर्स की ड्यूटी तो लगाई जाती है, लेकिन जाम हटाने के लिए ठोस इंतजाम नहीं किया जाता है।

क्या कहते हैं लोग

खरीदा क्रॉसिग में जाम हटाने के लिए रेलवे एवं नागरिक प्रशासन को सामूहिक प्रयास करना चाहिए, ताकि लोगों को कोई परेशानियों का सामना न करना पड़े। आए दिन जाम से लोग काफी परेशान हो रहे हैं।

-चंद्रशेखर, मलिचा, खड़गपुर

--

खरीदा क्रॉसिग को केंद्र कर इलाके में ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना चाहिए। ताकि क्षेत्र में जाम की समस्या का स्थाई रूप से निदान निकाला जा सके। ऐसा न होने पर जाम की समस्या और भी गंभीर हो सकती है।

- एनएल शर्मा, मलिचा, खड़गपुर

--

आए दिन जाम लगने से बुजुर्ग नागरिकों को काफी तकलीफ हो रही है, लेकिन यहां ओवरब्रिज बनाने के लिए प्रशासन की ओर से कुछ नहीं किया जा रहा है।

-गोपाल राव, नई खोली, खड़गपुर

--

पहले पुरी गेट में जाम की समस्या से लोग परेशान थे। अब खरीदा में जाम से लोग परेशान हो रहे हैं। जाम की समस्या का समाधान एकमात्र ओवरब्रिज का निर्माण है। अन्यथा समस्या और भी विकट हो सकती है।

- केवी रमना राव, नई खोली, खड़गपुर

एक्सपर्ट की राय

खरीदा में जाम की समस्या से लोगों को हो रही परेशानी से रेलवे प्रशासन अवगत है। फिलहाल रेलवे प्रशासन की ओर से गिरि मैदान रेलवे क्रॉसिग को केंद्र कर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। खरीदा क्रॉसिग को केंद्र कर भी ओवरब्रिज का निर्माण किया जाए। इसके लिए रेलवे प्रशासन की ओर से कोशिश जारी है।समस्या के निदान के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है।

- कुलदीप तिवारी, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक व जनसंपर्क अधिकारी, खड़गपुर रेल मंडल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.