Move to Jagran APP

गेवोखाली में ज्वार-भाटे में फंसा बांग्लादेशी जहाज

कोलकाता के नजदीक बजबज से फ्लाई एश लेकर बांग्लादेश के लिए रवाना हुआ

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 06:11 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 06:11 PM (IST)
गेवोखाली में ज्वार-भाटे में फंसा बांग्लादेशी जहाज
गेवोखाली में ज्वार-भाटे में फंसा बांग्लादेशी जहाज

संवाद सूत्र, हल्दिया : कोलकाता के नजदीक बजबज से फ्लाई एश लेकर बांग्लादेश के लिए रवाना हुआ समुद्री जहाज एमवी सोम थ्री मंगलवार को तड़के पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत महिषादल थाना क्षेत्र के गेवोखाली में फंस गया। हादसे में जहाज में मौजूद 11 नाविकों की जान आफत में पड़ गई। मत्स्यजीवियों ने अभियान चला कर उन्हें बचाया।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक बजबज से रवानगी के बाद यह जहाज मंगलवार को तड़के करीब चार बजे महिषादल के गेवोखाली से गुजर रहा था। जिसमें फ्लाई एश भरा हुआ था। गेवाखोली के नजदीक तीव्र ज्वार भाटे के चलते जहाज का स्टीय¨रग चेन कट गया और झटके से जहाज में सुराख भी हो गया। इसके चलते इसमें पानी भरने लगा। यही नहीं झटके से जहाज ने पास मौजूद एक अन्य नौका को भी टक्कर मारी, जिससे वह डूबने लगा। वाकये से जहाज में मौजूद 11 क्रू मेंबर्स में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही तट पर मौजूद मत्स्यजीवियों ने अभियान चला कर डूबते जहाज से किसी तरह नाविकों को बचा कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। जहाज का पायलट मलय दास ने कहा कि यदि मछुवारों ने तत्परता नहीं दिखाई होती तो हमारी जान बचनी मुश्किल थी। बेशक जहाज अब भी तीव्र ज्वार भाटे में कलाबाजियां खा रहा है। दूसरी ओर सूचना मिलते ही भारतीय तटरक्षक बल तथा कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के इंजीनियर्स जहाज को बचाने की कोशिशों में लगे थे। महिषादल थाना प्रभारी पार्थ विश्वास ने कहा कि घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.