एबीवीपी ने फूंका मुख्यमंत्री व शित्रा मंत्री का पुतला
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर स्थित कलेक्ट्रेट के समक्ष शुक्रवार
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर स्थित कलेक्ट्रेट के समक्ष शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गुरुवार को डेबरा कॉलेज में प्राचार्या के साथ की गई बदसलूकी का घटना का पुरजोर विरोध करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी का पुतला फूंका।
संगठन के जिलाध्यक्ष स्वरूप माईती ने कहा कि गुरुवार को डेबरा कॉलेज में टीएमसीपी के कार्यकर्ताओं ने अंधेरगर्दी मचाई। प्राचार्या रूपा दासगुप्ता के साथ बदसलूकी की गई। इसके बाद पुलिस ने उलटे छात्रों पर ही लाठी चार्ज कर दिया। यह एक शर्मनाक घटना है। माकपा के राज में भी हमने शिक्षण संस्थानों में अधेरगर्दी की अनेक घटनाएं देखी थी, लेकिन ऐसा नहीं देखा। हमारा मानना है कि ऐसी घटना पश्चिम बंगाल में ही संभव है। यह यदि किसी दूसरे राज्य में हुआ होता तो निश्चय ही उसे लोग यूं ही स्वीकार नहीं कर लेते। लिहाजा हम पूरे मामले की न्यायिक जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हैं। कार्रवाई न होने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ा जाएगा।