नदी किनारे मिला महिला का शव
जागरण संवाददाता जलपाईगुड़ी बुधवार सुबह को महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इस दिन
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: बुधवार सुबह को महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इस दिन सुबह को जलपाईगुड़ी के अस्पताल पाड़ा इलाके में स्थित जलपाईगुड़ी करला नदी में शव देखा गया। मृतक का नाम एंजेला उरांव (60) है। जानकारी के अनुसार मृत महिला डेंगुआझार चाय बागान के पश्चिम लाइन इलाके में रहती थी। बागान की ही श्रमिक भी रह चुकी थी। वह बीते मंगलवार शाम को कालास्तिका उरांव नामक महिला के साथ करला नदी में गई थी। इस दौरान अचानक एंजेला उरांव लापता हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों व कोतवाली पुलिस द्वारा नदी व आसपास इलाके में काफी तलाशी की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। रात को परिवार वालों ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। सुबह को फिर नदी किनारे तलाश के दौरान महिला का शव मिला। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।