Move to Jagran APP

बकरी के लोभ में पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ

संवाद सूत्रचामुर्ची चुनाभट्टी चाय बागान के 35 नंबर सेक्शन में ठीक मैनेजर बंगलो के पीछे मंगलवार

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Apr 2020 07:12 PM (IST)Updated: Wed, 15 Apr 2020 06:15 AM (IST)
बकरी के लोभ में पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ
बकरी के लोभ में पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ

संवाद सूत्र,चामुर्ची :चुनाभट्टी चाय बागान के 35 नंबर सेक्शन में ठीक मैनेजर बंगलो के पीछे मंगलवार सुबह वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक वयस्क तेंदुए को कैद कर लिया गया। पिंजरे में तेंदुए कैद होने की खबर सुनते ही स्थानीय लोग काफी संख्या में तेंदुआ को देखने पहुंचे। चुनाभट्टी चाय बागान के इस सेक्शन में तेंदुए के आतंक से लोग काफी भयभीत थे। जिसके कारण वन विभाग द्वारा गत दो सप्ताह आगे तेंदुआ को पकड़ने के लिए 35 नंबर सेक्शन में पिंजरा रखा था। ताकि तेंदुआ को सुरक्षित पिंजरे में कैद कर सके। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में एक बकरी भी रखी गयी थी,ताकि बकरी को खाने के लालच में तेंदुए पिंजरे में फंस सके। आज सुबह करीब पाच बजे वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ आखिरकार फंस गया। इस विषय की जानकारी मिलते ही बिनागुड़ी वाइल्ड लाइफ के वनकर्मी एवं वन विभाग के अधिकारी पहुंचकर पिंजरे सहित तेंदुए को उठाकर ले गए।

loksabha election banner

बिनागुड़ी वाइल्डलाइफ की वन अधिकारी अर्धदीप रॉय ने बताया गत दो सप्ताह से भी ज्यादा समय से इस क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से लोग भयभीत थे। जिसके कारण वन विभाग द्वारा यहा पर पिजरा बिछाया गया था। आज पकड़ा गया वयस्क पुरूष तेंदुआ है। जिसे स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा। स्थानीय शभुनाथ उराँव ने बताया पिंजरे में तेंदुए पकड़े जाने से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है। इस क्षेत्र में तेंदुआ के आतंक से लोग काफी भयभीत थे। दो सप्ताह आगे भी इसी इलाके में एक श्रमिक तेंदुए के हमले से बुरी तरह जख्मी हुआ था। जिसे वीरपाड़ा अस्पताल उपचार के लिए ले गया था, वहीं पर उसकी मौत भी हुई।

ेकैप्शन : पिंजड़ूे में दहाड़ता हुआ तेंदुआ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.