सिलीगुड़ी में जंगली हाथी का आतंक, बच्चे समेत पिता को कुचला
सिलीगुड़ी के मिलन मोड़ इलाके में एक जंगली हाथी ने गोद में बच्चे लिए व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिससे ...और पढ़ें
HighLights
जंगली हाथी ने सिलीगुड़ी में पिता-पुत्र पर हमला किया
दोनों गंभीर घायल, निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए
वन विभाग हाथियों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रख रहा
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने देर रात शहर से सटे मिलन मोड़ इलाके में तहलका मचा दिया। सांसद के देउसी कार्यक्रम से लौट रहे गोद में बच्चा लिए एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं।
उन्हें प्रधान नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति असम का निवासी है। हाल ही में वह अपने रिश्तेदारों से मुलाकात के लिए सिलीगुड़ी आया था। हाथी के हमले की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जंगली हाथी ने सिलीगुड़ी में पिता-पुत्र पर हमला किया
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार रात वह व्यक्ति अपने बच्चे के साथ मिलन मोड़ में सांसद राजू बिष्ट की और से आयोजित देउसी कार्यक्रम में गया था।
बच्चे को नींद आने पर वह उसे गोद में लेकर घर की ओर जा रहा था। उसी दौरान हाथी अचानक सामने आ गया और हमला कर दिया। व्यक्ति और बच्चे पर हमले के बाद हाथी ने सड़क किनारे कड़ी एक कार को भी क्षतिग्रस्त किया।
तीन महीने से लगातार बढ़ रही हाथियों की आवाजाही
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सिलीगुड़ी महकमा के बागडोगरा, नक्सलबाड़ी, टुकुरियाझार, कलाबाड़ी और बंगडूबी के जंगलों में जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार चर्चा में है। वन विभाग के अधिकारियों की माने खेतों में धान पक रहा है। उसे खाने के लिए हाथी जंगलो से निकल कर जन बस्ती इलाकों उत्पात मचा रहा है।
कर्सियांग फारेस्ट डिवीजन के डीएफओ देवेश पांडेय ने बताया कि हाथियों की आवाजाही पर सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा रही है। एलीफैंट स्क्वाड समेत आठ क्यूआरटी टीम को भी तैनात किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।