पानी से वन्य प्राणी भी परेशान, कई जगहों पर निकले सांप
संवाद सूत्र, धुपगुड़ी: बाढ़ के चलते वन्य प्राणियों का भी बुरा हाल है। रात से लगातार हो रही
संवाद सूत्र, धुपगुड़ी: बाढ़ के चलते वन्य प्राणियों का भी बुरा हाल है। रात से लगातार हो रही बारिश से धुपगुड़ी नगरपालिका का अधिकांश हिस्सा डूब चुका है। इस कारण आम लोग सुरक्षित स्थान खोज रहे हैं। साथ ही विषैले सांप भी अपना निवास स्थान खोजने में लगी है। धुपगुड़ी के चार नंबर वार्ड में कई सांप मिल रहे हैं। स्थानीय निवासी अनिल राय ने कहा कि सोने के घर में गेंहूवन सांप घुस गया था। इसके बाद ही इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ मिंटु चौधरी ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
सोमवार डुवार्स के बानरहाट में भूटान के हाथी नाला का पानी घुस गया था। पानी से बचने के लिए यहां भी ग्रीन वाइपर, जिसे बंगाल में सबुज बोरा के नाम से जाना जाता है। सूचना पाकर डुवार्स नेचर एंड स्नेक लवर्स आर्गेनाइजेशन के सदस्य मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़ा। बारिश होते ही इलाके में सांप का उपद्रव बढ़ जाता है।