पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
संवाद सूत्र, मालबाजार: तेंदुए की दहाड़ ने लोगों की नींद तोड़ दी। रविवार सुबह को माल ब्लॉक
संवाद सूत्र, मालबाजार: तेंदुए की दहाड़ ने लोगों की नींद तोड़ दी। रविवार सुबह को माल ब्लॉक के डामडिम ग्राम पंचायत के बेंटगुड़ी चाय बागान में लगे पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। इसके बाद लोगों का भय कम नहीं हुआ है। सेनपाड़ा के निवासी चिन्मय सेन, बादल सेन, समेत अन्यों ने कहा कि बेंटगुड़ी चाय बागान उनलोगों के घर से कुछ ही दूरी पर है। पिंजरा में तेंदुए के कैद होने से कुछ राहत तो जरूर मिली है, लेकिन अभी भी भय का माहौल बना हुआ है। बागान के मैनेजर शंकर सिन्हा ने कहा कि वन विभाग की ओर से ही बारोश लाइन इलाके में अलग-अलग स्थान पर दो पिंजरा लगाया गया था। इसमें ही तेंदुआ कैद हुआ है। लोगों की सुरक्षा के लिए फिर से पिंजरा लगाया जाएगा। गोरूमारा वन्यप्राण विभाग के अंतर्गत मालबाजार स्क्वायड के अधिकारी समीर सिकदार ने कहा कि पिंजरे में कैद तेंदुआ को गोरूमारा जंगल में छोड़ दिया गया है। तेंदुए को ध्यान में रखकर आगे भी वनकर्मियों द्वारा निगरानी रखी जाएगी।