विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: चोरबागान हादसे के बाद अलर्ट मोड में सिलीगुड़ी पुलिस, बिग बजट वाले पूजा पंडालों पर बढ़ाया पहरा

Published: Sun, 18 Oct 2026 04:12 PM (IST)

कोलकाता के चोरबागान भगदड़ के बाद सिलीगुड़ी पुलिस ने दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। बड़े बजट ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में 19 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की घटना ने पूजा पांडालों में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद सिलीगुड़ी सिलीगुड़ी पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है।

बिग बजट और अधिक भीड़ खींचने वाले पूजा पंडालों में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दिया है। दर्शनर्थियीं की भीड़ संभालने को पंडालों के प्रवेश और निकास मार्ग पर बैरिकेडिंग भी की गई है।

व्यवस्था में सुधार और निगरानी के लिए राज्य के पर्यटन व संसदीय कार्य मंत्री डा शंकर घोष ने जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दोपहर तीन बजे सिलीगुड़ी गेस्ट हाउस में एक आपात बैठक करेंगे।

सिलीगुड़ी में सेंट्रल कालोनी दुर्गा पूजा इस बार खास आकर्षण का केंद्र है। यहां मां दुर्गा समेत देवी-देवताओं के लिए 100 किलोग्राम के स्वर्ण आभूषणों से सजाया गया है। तृतीया से ही इस पंडाल में बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पहुंच रहे हैं। बीते शनिवार की रात बारिश के बावजूद इस पंडाल में दर्शनार्थियों की काफी भीड़ थी।

पंडाल के चारों ओर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था की गई है। भीड़ नियंत्रित करने के लिए अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी है। इसके आलावा दादा भाई स्पोर्टिंग, सुब्रत संघ, जातीय शक्ति संघ, संघश्री, माटीगाड़ा का मायादेवी, उत्तरायण सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडालों में भी दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ रही है।

चोर बागान की घटना के बाद शहर के सभी बड़े पंडालों में पुलिस बल बढ़ाया गया है, सड़कों पर नई बैरिकेडिंग की गई है। वहीं दोपहर तीन बजे पर्यटन मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली प्रशासनिक बैठक भी कई एहम निर्णय की अटकले लगाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- कोलकाता: चोरबागान भगदड़ का वीडियो आया सामने, हादसे में 19 लोगों की हुई थी मौत