आवारा कुत्तों का किया गया टीकाकरण
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: बंगाल हेवेन एनीमल केयर समाजसेवी संगठन की ओर से आवारा कुत्तों
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: बंगाल हेवेन एनीमल केयर समाजसेवी संगठन की ओर से आवारा कुत्तों का टीकाकरण किया गया। रविवार सुबह से ही संस्था के सदस्य शहर के अलग-अलग जगहों में घूमकर कुत्तों का टीकाकरण किया। आवारा कुत्तों के साथ लोग हमेशा ही बुरा बर्ताव करते हैं। घृणा करते हैं। यहीं कारण है कि आज संस्था ने विशेष कार्यक्रम के तहत कुत्तों का टीका दिलवाया।
संस्था के सदस्य अरींदम विश्वास ने कहा कि सड़क के कुत्तों से लोग हमेशा ही डरते हैं। उसे मारा जाता है। इसलिये इस कार्य के माध्यम से दोनों के रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश की गई है। आज पूरे दिन करीब 60 आवारा कुत्तों का टीकाकरण किया गया। इसका सारा खर्च संगठन की ओर से दिया गया है। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्ते के काटने पर लोगों को कई तरह की बीमारियां होने की संभावना रहती है। लेकिन टीकाकरण करने पर किसी तरह की बीमारी नहीं होगी। अब प्रत्येक वर्ष ही आवारा कुत्तों का टीकाकरण किया जाएगा।