वन बस्ती के लोगों ने मोराघाट रेंज ऑफिस में जड़ा ताला
संवाद सूत्र धुपगुड़ी वन बस्ती के लोगों ने रेंज कार्यालय में अनिश्चितकाल के लिए ताला मार दिया। ज
संवाद सूत्र, धुपगुड़ी: वन बस्ती के लोगों ने रेंज कार्यालय में अनिश्चितकाल के लिए ताला मार दिया। जलदापाड़ा चिलापाता रेंज के बाद अब जलपाईगुड़ी के मोराघाट रेंज ऑफिस के खुटीमारी बिट ऑफिस के गेट में ताला जड़ दिया गया है। वन सहायक पद में नियुक्ति को लेकर भ्रष्टाचार और स्थानीय को भर्ती नहीं लेने पर लोगों ने रेंज कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदर्शनकारी ऑफिस परिसर में घुसकर गेट में ताला जड़ दिया। इस घटना को लेकर गैरकाटा इलाके में तनाव का माहौल देखा गया। गत मंगलवार के बाद आज सोमवार को आए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वन अधिकारियों ने जो आश्वासन दिया था उसे पूरा नहीं किया गया। प्रदर्शनकारियों में रवि रावा ने कहा कि उनलोगों की मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया गया था। लेकिन मांगे पूरी नहीं हुई। उनकी मांग है कि बाहरी लोगों को हटाकर स्थानीय लोगों को नियुक्त किया जाए। जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा, आंदोलन चलता रहेगा और रेंज कार्यालय का ताला भी नहीं खोला जाएगा। मोराघाट रेंज के रेंजर राजकुमार पाल ने कहा कि लोगों की मांगों को डीएफओ के पास भेजा गया है। आज फिर जबरन कार्यालय में पहुंचकर गेट में ताला जड़ दिया गया। पूरी घटना के बारे में उच्च अधिकारियों को बताया गया। जो निर्देश आएगा उस आधार पर काम किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले भी नियुक्ति के विरोध में लोगों ने आंदोलन किया था। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने से नाराज होकर फिर लोग आंदोलन करने उतरे हैं। अगर मांग पूरी नहीं हुई तो लगातार आंदोलन की चेतावनी दी गई है।