प्राणियों के रक्षा के संकल्प के साथ हाथियों को पहनाई गई राखियां
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: शहर में अलग-अलग जगहों पर राखी उत्सव मनाया गया। इस क्रम में गोरू
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: शहर में अलग-अलग जगहों पर राखी उत्सव मनाया गया। इस क्रम में गोरूमारा वन विभाग में अनोखे तरीके से राखी उत्सव मनाया गया। जंगल में वन कर्मियों की निगरानी से हाथियों को कुछ राहत दी गई। जलपाईगुड़ी जिले के गोरूमारा वन विभाग के पालतू हाथियों को राखी पहनाई गई। जंगली जानवरों और लोगों के बीच के संघर्ष को रोकने व जागरूकता फैलाने के लिए उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। साथ ही उनलोगों को केला, गुड़, गन्ना खिलाया गया। इस दिन हाथियों के अलावा पालकों, वन कर्मियों व अधिकारियों को भी राखी पहनाई गई।
परिवेश प्रेमी नंदू राय ने कहा कि आम लोगों तक एक संदेश पहुंचाने के लिए ही राखी उत्सव का आयोजन किया गया था। इस दौरान जानवरों के प्रति लोगों में प्रेम व जागरूकता लाने की कोशिश की गई। वन्य प्राणियों की रक्षा करने के संकल्प के साथ रक्षा बंधन का उत्सव संपन्न हुआ।