विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अब सरहदों तक सीमित नहीं युद्ध, सोशल मीडिया को हथियार बनाकर भ्रम फैला रहे दुश्मन'; सिलीगुड़ी में बोले राजनाथ सिंह

Published: Sat, 07 Nov 2026 01:42 PM (IST)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिलीगुड़ी में जवानों से कहा कि युद्ध का स्वरूप बदल रहा है, जिसमें सोशल मीडिया ...और पढ़ें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(फोटो: पीटीआई)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(फोटो: पीटीआई)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में युद्ध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। अब युद्ध केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रह गया है। प्राक्सी वार, नैरेटिव मैनेजमेंट, ड्रोन हमले और साइबर अटैक जैसी चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं।

दुश्मन सोशल मीडिया को हथियार बनाकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने और लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में जवानों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने जवानों को हर परिस्थिति में सतर्क और सजग रहने की हिदायत दी।

सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को सिलीगुड़ी पहुंचे। उन्होंने बागडोगरा एयरफील्ड में भारतीय वायुसेना की पूर्वी वायु कमान की ओर से आयोजित दीपावली समारोह में हिस्सा लिया।

इस दौरान उन्होंने जवानों और उनके परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। रक्षा मंत्री शनिवार शाम को सुकना में सेना के जवानों से भी मुलाकात करेंगे।

Rajnath singh (5)

बागडोगरा एयरफील्ड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र देश की रक्षा व्यवस्था के लिहाज से बेहद संवेदनशील और रणनीतिक महत्व रखता है। पूर्वोत्तर की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी इस क्षेत्र की अहम भूमिका है। यहां वायु सेवा के जवानों की तैनाती का अर्थ है कि वे पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए एक मजबूत ढाल के रूप में काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य में कई तरह की नई चुनौतियां सामने आ रही हैं। युद्ध का दायरा अब सीमाओं से आगे बढ़ चुका है। सोशल मीडिया के माध्यम से गलत सूचनाएं फैलाकर लोगों को गुमराह करने और भड़काने की कोशिश की जा रही है। ऐसी परिस्थितियों में जवानों को पहले से अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि तकनीक चाहे कितनी भी विकसित क्यों न हो जाए, वह जवानों के अनुशासन और शिष्टाचार का स्थान नहीं ले सकती। बागडोगरा और आसपास के क्षेत्रों में सेना के प्रति लोगों का स्नेह और विश्वास काफी मजबूत है।

जवानों को स्थानीय लोगों के साथ अपना जुड़ाव बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जवान जितना अधिक स्थानीय लोगों से जुड़ेंगे, उन्हें दुश्मन की गतिविधियों और मंसूबों के बारे में उतनी ही बेहतर जानकारी मिल सकेगी।

उन्होंने जवानों की ओर से ड्रोन संचालन सीखने और साइबर सुरक्षा की जानकारी हासिल करने की पहल की भी सराहना की। कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री ने नव नियुक्त एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित को भी कार्यभार संभालने पर बधाई दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।