Move to Jagran APP

सिक्किम को मिला राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2016-17

- जम्मू कश्मीर व पूर्वोत्तर राज्यों में अव्वल दर्जा, ग्रामीण पर्यटन व होम स्टे पर्यटकों के लिए विश

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Sep 2018 06:15 PM (IST)Updated: Sat, 29 Sep 2018 06:15 PM (IST)
सिक्किम को मिला राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2016-17

- जम्मू कश्मीर व पूर्वोत्तर राज्यों में अव्वल दर्जा, ग्रामीण पर्यटन व होम स्टे पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, गंगटोक: सिक्किम को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2016-17 से नवाजा गया है। यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित एक सम्मान समारोह में केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री केजे अलफोंस ने राज्य के पर्यटन सचिव सीपी ढकाल को अर्पण किया। विशेष तौर पर ग्रामीण पर्यटन एवं होम स्टे में राज्य सरकार द्वारा हितधारकों को दी गई मदद तथा अन्य ढाचागत निर्माण कायरें का मूल्यांकन करते हुए राज्य को उक्त सम्मान सौंपा गया है। उक्त पुरस्कार शनिवार को राज्य के पर्यटन मंत्री उगेन टी गैछो भूटिया, अतिरिक्त मुख्य सचिव एसपी गुप्ता, पर्यटन सचिव सीपी ढकाल ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री पवन चामलिंग को सौंपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को पर्यटन मंत्री उगेन टी गैछो भूटिया ने जम्मू-कश्मिर व पूर्वोत्तर राज्यों में अव्वल दर्जा प्राप्त करने की जानकारी दी है। मंत्री भूटिया ने विकट पहाड़ी राज्य होने के बावजूद सिक्किम में पर्यटकों की संख्या में हर वर्ष वृद्धि होने व इसके लिए राज्य में ढाचागत समुचित व्यवस्था होने के चलते ही पुरस्कार मिला है। उन्होंने पर्यटन व्यवसाय में शहर की तरह गावों को भी नए व्यवसाय से जोड़ने और होम स्टे भी पुरस्कार मिलने का एक कारण माना जाता है। मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने सम्मान मिलने के बाद सभी को बधाई दी है। फोटो कैपशन

29गंगटोक01- मुख्यमंत्री को पर्यटन पुरस्कार सौंपते पर्यटन मंत्री उगेन टी गैछो भूटिया व अन्य अधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.