अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम
संवाद सूत्र, जयगांव: भारत भूटान सीमा से सटे शहर जयगांव में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस
संवाद सूत्र, जयगांव: भारत भूटान सीमा से सटे शहर जयगांव में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। जयगांव में भूटान गेट के पास स्थित एन.एस.रोड पर जयगांव ट्रैवेर्ल्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर समाज सेवी जंग बहादुर लामा, जयगांव पुलिस विभाग के एएसपी गणेश विश्वास, जयगांव दो नंबर अंचल के प्रधान फुरबा लामा, तराई डुवार्स डेवलपमेंट बोर्ड के सदस्य सूरज रोका , वंगेल लामा समेत अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सनास्था के बोर्ड सदस्य कला गुरुंग के द्वारा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद एक कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न भाषा के नृत्य व संगीत प्रस्तुत किए गए। इसके बाद आयोजक संस्था की ओर से एक बाइक रैली भी निकाली गई। संस्था के अध्यक्ष सूरज ठाकरी ने बताया कि जयकंव एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन क्षेत्र है। जहा देश-विदेश में काफी संख्या में सैलानी आते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रमों से पर्यटकों में काफी जागरूकता आएगी।