भापपा व गोजमुमो के 400 लोग तृणमूल में शामिल
संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है।
संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार शाम को भाजपा व गोजमुमो के 400 परिवारों ने तृणमूल कांग्रेस का झंडा थाम लिया। इस दिन भाजपा नेता श्याम थापा व गोजमुमो नेता किसमत प्रधान के नेतृत्व में सभी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। तृणमूल के कार्यकारी अध्यक्ष मान्नालाल जैन ने सभी नए सदस्यों को झंडा थमाकर पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहन शर्मा भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सांप्रदायिक पार्टी भाजपा को हराने के लिए व देश के संपूर्ण विकास के लिए सभी को एकसाथ लेकर चलने की जरूरत है। आज पार्टी की ओर से मदारीहाट ब्लॉक के अध्यक्ष पदम लामा, आलोक मैत्र, संजय चक्रवर्ती समेत अन्य मौजूद थे। नए सदस्यों के शामिल होने से पार्टी में जोश बढ़ गया है। नेतृत्वों की माने तो आगामी दिनों में और भी लोग तृणमूल में शामिल होंगे।