स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस का तलाशी अभियान जोरों पर
संवाद सूत्र, धुपगुड़ी: स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वाहन
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Aug 2018 06:29 PM (IST)Updated: Sat, 11 Aug 2018 06:29 PM (IST)
संवाद सूत्र, धुपगुड़ी: स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वाहनों में तलाशी अभियान के साथ-साथ विभिन्न होटल, लॉज में भी छानबीन चल रही है। धुपगुड़ी थाना के आईसी सुबीर कर्मकार, ट्रैफिक ओसी असीम मजूमदार व अन्य पुलिस अधिकारी अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं। होटल मालिकों से पूछताछ की जा रही है। रजिस्ट्रर भी खंगाला जा रहा है। प्रत्येक होटल के मालिकों को मोबाइल का नंबर दे दिया गया है। इसके अलावा स्टेशन मोड़ इलाके में ही वाहनों को रोककर तलाशी की जा रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो स्वतंत्रता दिवस तक इस तरह ही अभियान चलाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें