हाथी के हमले में एक चाय श्रमिक की मौत
संवाद सूत्र वीरपाड़ा रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब हाथी के हमले में एक श्रमिक की म
संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब हाथी के हमले में एक श्रमिक की मौत हो गई। मृतक का नाम दशरथ राउतिया (39) है। वह गैरगेंडा चाय बागान का निवासी था। यह घटना मदारीहाट स्थित गैरगेंडा चाय बागान के ईस्ट लाइन इलाके में घटी है। वन विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक परिवार को वन विभाग के नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। ग्राम पंचायत सदस्य नारायण खोड़ा ने कहा कि हंटापाड़ा, गैरगेंडा व तुलसीपाड़ा को जोड़ने वाली एक जंगल में पिछले दो महीने से हाथियों ने अपना आशियाना बना लिया है। यहीं से रात के समय हाथी निकलकर रिहायसी इलाकों में उत्पात मचाता है। रविवार रात को जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान से एक हाथी निकलकर मदारीहाट ट्रैफिक चौपाटी में उत्पात मचाया। बाद में वनकर्मियों की मदद से हाथी को वापस जलदापाड़ा भेजा जा सका। इस हाथी ने एक वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दूसरी ओर रविवार रात को तासती चाय बागान में एक हाथी ने उत्पात मचाकर दुकान को तोड़ दिया। साथ ही काफी अनाज भी नष्ट की गई।