पुत्र की हत्या के आरोप में उसकी मां और पिता गिरफ्तार
अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा में पीट-पीट कर छात्र की हत्या करने के आरोपित उसकी सौतेली मां व पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोमबत्ती जुलूस निकालकर उसको श्रद्धांजलि दी गई।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Sat, 24 Nov 2018 09:08 PM (IST)Updated: Sat, 24 Nov 2018 09:08 PM (IST)
फालाकाटा [संवादसूत्र]। अलीपुरद्वार जिला के फालाकाटा शहर के आशुतोष पल्ली में बेटे को पीट-पीट कर मार डालने के आरोपित माता-पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनको सजा की मांग को लेकर स्थानीय शोकाकुल लोगों की ओर से शनिवार की शाम को मोमबत्ती रैली भी निकाली गई।
शुक्रवार की रात को अलीपुरद्वार अस्पताल में शुभदीप के शव का पोस्टमार्टम किया गया। रात में ही शव को घर लाया गया। फालाकाटा के विधायक अनिल अधिकारी, फालाकाटा थाना के आइसी सौम्यजीत राय, पंचायत समिति के अध्यक्ष सुरेश लाला, जिला परिषद के कर्माध्यक्ष संतोष वर्मन, स्थानीय क्लब के सदस्य व स्थानीय लोगों ने शुभदीप दे को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शुभदीप के शव को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुभदीप मेधावी छात्र था। उसकी सौतेली मां उस पर अत्याचार करती थी। उसका पिता भी उसकी मां को कुछ नहीं कहता था। दोनों ने मिलकर शुभदीप को पीट-पीट कर मार डाला। स्थानीय लोगों ने आरोपित शुभदीप के पिता प्रसेनजीत दे व सौतेली मां अपर्णा दे को कठोर सजा की मांग की हैं। जयगांव के अतिरिक्त पुलिस सुपर गणेश विश्वास ने कहा कि मृत छात्र के माता-पिता को शनिवार को गिरफ्तार कर अलीपुरद्वार अदालत में पेश किया गया। जांच के लिए अरोपितों को तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें