Move to Jagran APP

तेंदुए के हमले से महिला चाय श्रमिक घायल

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: फिर एक बार डेंगुआझार चाय बागान में तेंदुए का आतंक देखा गया। फलस्वरूप बाग

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 04:15 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 04:15 PM (IST)
तेंदुए के हमले से महिला चाय श्रमिक घायल
तेंदुए के हमले से महिला चाय श्रमिक घायल

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: फिर एक बार डेंगुआझार चाय बागान में तेंदुए का आतंक देखा गया। फलस्वरूप बागान के 22 नंबर सेक्शन में श्रमिकों ने काम बंद कर दिया। अब तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से बागान में पिंजरा डाला गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह को काम करने के दौरान अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। इसमें एक महिला चाय श्रमिक को काफी चोट लगी है। घायल श्रमिक का नाम क्रांति उराव (24) बताया गया। फिलहाल जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस हमले में एक अन्य महिला श्रमिक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इस बागान में पहले भी कई बार तेंदुए को देखा जा चुका है। लेकिन अब तक एक भी पकड़ा नहीं जा सका है। एक बार फिर बागान में तेंदुआ देखे जाने से श्रमिकों में भय का माहौल बना हुआ है।

loksabha election banner

इधर, तेंदुए की सूचना पाकर गोरूमारा वन विभाग के वनकर्मी मौके पर पहुंचे। फिर पूरे बागान इलाके में तेंदुए की तलाश शुरू हो गई। अब तेंदुए को पकड़ने के डेंगुआझार चाय बागान के 22 नंबर सेक्शन में दो पिंजरा लगाया गया है। बागान के मैनेजर जीवन पांडे ने कहा कि तेंदुए के भय से श्रमिकों ने काम बंद कर दिया। घायल महिला श्रमिक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.