सांसद पर हमले के खिलाफ जिले के थानों में भाजपा समर्थकों का प्रदर्शन
- लॉकडाउन के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी जोरदार आंदोलन की धमकी - जागरण संवाददाता जलपाइ
- लॉकडाउन के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी जोरदार आंदोलन की धमकी
-
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी के भाजपा सांसद डॉ जयंत राय पर हमले के विरोध में शनिवार को जिले के प्रत्येक थाने में भाजपा समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। वही भाजपा के जिलाध्यक्ष बापी गोस्वामी ने लॉकडाउन के बाद जोर आंदोलन करने की धमकी दी है।
मालूम हो कि विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद जिले के विभिन्न जगहों में तृणमूल कांग्रेस के अत्याचार से भाजपा समर्थक घर छोड़ने पर बाध्य हुए। जिले के राजगंज ब्लाक के 13 भाजपा परिवार घर छोड़ने पर मजबूर हुए। चुनाव के नतीजे आने के बाद जिले के राजगंज ब्लाक तथा सिलीगुड़ी पुलिस कमीश्नरेट के आमबाड़ी पुलिस चौकी के अधीन हरेकृष्ण आश्रम में 13 परिवारों ने आश्रय लिया था। आरोप है कि शुक्रवार को सांसद जयंत कुमार राय पुलिस को अवगत कराकर उन 13 परिवारों को भंडारीगछ गांव में उनके घर में ले गए। तभी तृणमूल समर्थकों ने उनलोगों के साथ सांसद पर हमला बोल दिया। इस दौरान कुछ बदमाशों ने सांसद के साथ मारपीट की। तृणमूल कांग्रेस के इस आक्रमण में कई लोग घायल हुए। जिन्हें गंभीर रूप से उत्तर बंग मेडिकल कालेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही सांसद का भी इलाज मेडिकल कालेज में हुआ।
इस दिन भाजपा जिलाध्यक्ष बापी गोस्वामी के नेतृत्व में भाजपा कर्मियों ने जलपाईगुड़ी कोतवाली के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बापी गोस्वामी का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस अवैध तरीके से घुसपैठ करने वाले लोगों को बुलाकर यहां हमला करवा रही है। वही दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस के जिला युवाध्यक्ष सैकत चटर्जी ने कहा कि हमलोगों ने किसी पर हमला नहीं किया है। भाजपा के आपसी गुटों का यह नतीजा है।