पैसे के अभाव में नहीं करा पा रहे सिर का ऑपरेशन
संवाद सूत्र नागराकाटा सात महीने पहले सड़क हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगी थी। उस समय सिल
संवाद सूत्र, नागराकाटा: सात महीने पहले सड़क हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगी थी। उस समय सिलीगुड़ी एक निजी अस्पताल में करीब सात चार लाख की लागत से सिर का ऑपरेशन कराया गया था। ये पैसा भी दूसरे से कर्ज लिया गया था। वहीं दूसरे ऑपरेशन के लिए करीब 2 लाख रुपये की जरूरत है, लेकिन पैसे के अभाव में इलाज नहीं हो पा रहा है। इसलिये पीड़ित परिवार अब विभिन्न सामाजिक संस्था व विशिष्ट लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगा रहे हैं। मेटली ब्लॉक स्थित शालबाड़ी के निवासी सुभाष राय वर्तमान समय में पैसे के अभाव में अपना इलाज नहीं करा पा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सात महीने पहले घर के पास ही सुभाष बाइक दुर्घटना का शिकार हुआ था। उस समय सबकुछ बेचकर व लोगों से कर्ज लेकर किसी तरह अपने सिर का ऑपरेशन कराया था। लेकिन दूसरा ऑपरेशन अभी बांकी है। अभी उसका परिवार भी पड़ोसियों के भरोसे चलता है। पत्नी मानिका राय ने कहा जो कुछ भी था सब इलाज में खर्च हो गया। छोटे बच्चों को लेकर कहां जाएंगे, वह समझ नहीं पा रहें हैं। पति ही एकमात्र रोजगार का साधन था। लेकिन उनके काम नहीं करने से इलाज कराना संभव नहीं हो पा रहा है। इसलिये आम लोगों व समाजसेवी संस्थाओं से मदद की गुहार लगा रहे हैं।