हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
संवाद सूत्र, फालाकाटा: फालाकाआ पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पक
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 06:37 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 06:37 PM (IST)
संवाद सूत्र, फालाकाटा: फालाकाआ पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक का नाम कमल राय (42) बताया गया। वह फालाकाटा के शालकुमार ग्राम पंचायत के शिवनाथपुर इलाके का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर भैरवहाट इलाके से युवक को पकड़ा। उसके पास से एक राउंड गोली व एक वन सटर पिस्तौल भी बरामद किया गया है। गैरकानूनी तरीके से हथियार रखने के आरोप में ही गैरजमानती धारा में मामला दर्ज किया गया है। फालाकाटा थाना के आईसी सौम्यजीत राय ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। किस लक्ष्य से बंदूक लेकर युवक घूम रहा था, इसकी जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें