उड़ने वाली गिलहरी से लोगों में दहशत
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: गिलहरी को लेकर डुवार्स के घीस बस्ती के लोगों में दहशत का
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 05:48 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 05:48 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: गिलहरी को लेकर डुवार्स के घीस बस्ती के लोगों में दहशत का माहौल देखा गया। गत शनिवार रात 9 बजे लेबु मोहम्मद काम के बाद घीस बस्ती स्थित अपने घर लौट रहा था। अंधकार के दौरान उसने किसी जानवर आंख चमकते हुए देखा। वह पहले जंगली बिल्ली समझा था। बाद में पता चला कि वह गिलहरी है। इसके बाद माल वाईल्ड लाइफ स्क्वायड व नोयाम रेंज के वनकर्मियों को सूचना दी गई। काफी प्रयास के बाद गिलहरी को पकड़ा गया।
वाईल्ड लाइफ के डीएफओ निशा गोस्वामी ने कहा कि भूटान इलाके की उड़ने वाली गिलहरी थी। वह किसी तरह पहाड़ के जंगल से चला आया था। शारीरिक जांच के बाद उसे गिलहरी को जंगल में छोड़ दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें