हाथी के हमले से व्यक्ति की मौत
संवाद सूत्र, मालबाजार: फिर एक बार जंगली हाथी के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। म
By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Jul 2018 08:06 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jul 2018 08:06 PM (IST)
संवाद सूत्र, मालबाजार: फिर एक बार जंगली हाथी के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम गुरुचरण उड़िया (50) बताया गया। वह माल ब्लॉक के कुमलाई ग्राम पंचायत इलाके का निवासी था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात को गुरुचरण अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गोरुमार वन विभाग से एक जंगली हाथी निकलकर एक पेड़ को खा रहा था। कुछ देर बार गुरुचरण अचानक हाथी के सामने आ गया। इस दौरान हाथी ने पैर से हमला कर दिया। इसमें मौके पर गुरुचरण की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची माल थाना की पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माल वन्यप्राण शाखा के रेंजर समीर सिकदार ने कहा कि मृतक परिवार को सरकारी नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें