हाथी ने श्रमिक को कुचला, मौत
संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: जंगली हाथी के कुचले जाने से एक श्रमिक की मौत हो गई। मृतक का नाम प
By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Jul 2018 06:16 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jul 2018 06:16 PM (IST)
संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: जंगली हाथी के कुचले जाने से एक श्रमिक की मौत हो गई। मृतक का नाम पुशा उराव (50) बताया गया। वह डिमडिमा चाय बागान के डाउन लाइन का निवासी था। यह घटना शनिवार देर रात को हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बागान में हाथी घुसने की सूचना पाकर लोग उसे भगाने के लिए घर से बाहर निकले। इसी दौरान पुशा को हाथी ने कुचलकर मार डाला। वन विभाग दलगांव के रेंजर प्रकाश थापा ने कहा कि मृतक परिवार को प्राथमिक तौर पर 20 हजार रुपये मुआवजा दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद परिवार को मुआवजे के तौर पर 2 लाख 30 हजार रुपये दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें