हाथी ने घर में घुसकर अनाज किया नष्ट
संवाद सूत्र, नागराकाटा: हाथी ने बांस का घेरा तोड़कर घर में घुसकर धान खा लिया। यह घटन
By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Jul 2018 06:57 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jul 2018 06:57 PM (IST)
संवाद सूत्र, नागराकाटा: हाथी ने बांस का घेरा तोड़कर घर में घुसकर धान खा लिया। यह घटना मंगलवार देर रात को नागराकाटा के सुखानी बस्ती के दुलापाड़ा इलाके में हुई है। इधर, परिवार के छह सदस्यों ने किसी तरह हाथी ने अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पास के जलढ़ाका जंगल से हाथियों का एक झुंड गांव में घुसा। इसमें से ही एक जंगली हाथी ने बांस के घेरे को तोड़कर सफिकुल इस्लाम के घर उत्पात मचाया। घर में रखे अनाज व धान को भी नष्ट कर दिया। परिवार वालों की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब हाथी वापस जंगल में लौट गया। वन विभाग की ओर से बताया कि आवेदन करने पर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। वनकर्मी हाथियों पर निगरानी बनाए हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें