गाय चोरी के संदेह पर व्यक्ति की पिटाई
संवाद सूत्र, धुपगुड़ी: गाय चोरी के संदेह पर एक व्यक्ति की जमकर पिटाई की गई। घायल व्यक्ति क
संवाद सूत्र, धुपगुड़ी: गाय चोरी के संदेह पर एक व्यक्ति की जमकर पिटाई की गई। घायल व्यक्ति का नाम जावेद अली बताया गया। पिटाई के बाद स्थानीय क्लब के सदस्यों ने उसे अपने साथ रखा था। बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जावेद को बरामद किया। गत गुरुवार रात को चड़कभांगा इलाके के एक घर से गाय चोरी हो गया था। इसके बाद मालिक ने धुपगुड़ी थाने में गाय चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शनिवार को गाय के मालिक को स्थानीय सूत्रों से पता चला कि बुधबाजार के जावेद अली के पास उसका गाय है। इसके बाद ही कुछ लोग गाय लेने के लिए जावेद के घर पहुंच गए। उसकी पिटाई करने के बाद क्लब में रखा गया था। बाद में धुपगुड़ी पुलिस को सौंप दिया गया। फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद जावेद को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।