प्रेमी से झगड़ा कर युवती ने की आत्महत्या
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: प्रेमी के साथ झगड़ा कर युवती ने आत्महत्या कर ली। यह घटना रवि
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: प्रेमी के साथ झगड़ा कर युवती ने आत्महत्या कर ली। यह घटना रविवार को सुभाष उन्नयन पल्ली इलाके में घटी है। मृतका का नाम पूजा बर्मन (17) बताया गया। वह शहर के सोनाली गर्ल्स हाईस्कूल में पढ़ती थी। मृतका के पिता सुशेन बर्मन ने कहा कि वह टोटो लेकर सुबह ही घर से निकल गया था। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। वह किसी लड़के से प्रेम करती थी। अचानक आत्महत्या क्यों की है, ये पता नहीं चल रहा है।
मृतका की बहन प्रतिमा बर्मन ने कहा कि दीदी का प्रेमी के साथ हमेशा ही झगड़ा लगा रहता था। दीदी का दोस्तों के साथ फिल्म देखने जाना, उसके प्रेमी को पसंद नहीं था। आज वह खाने में मांस बनाने के लिए दीदी को दी। इसके बाद उसे मां के पास भेज दिया गया। कुछ देर बाद पता चला कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।