सीएए व एनआरसी के समर्थन में भाजपा ने चलाया प्रचार अभियान
संवादसूत्र, धुपगुड़ी : एनआरसी व सीएए के समर्थन में लोगों को जागरूक करने एवं जनसमर्थन लेने के उद्देश्य
संवादसूत्र, धुपगुड़ी : एनआरसी व सीएए के समर्थन में लोगों को जागरूक करने एवं जनसमर्थन लेने के उद्देश्य को लेकर गुरूवार को भाजपा के दो मंडल अध्यक्ष के कर्मियों ने धुपगुड़ी के दुकानों में जाकर हैड बिल वितरण के साथ प्रचार भी किया। इस दिन शहर के प्रत्येक दुकान में मंडल के अध्यक्ष अलक पाल एवं मिठू राय ने प्रचार अभियान चलाया। उनके साथ भाजपा के युवा मोर्चा नेता बलराम बसाक, कमलेश सिंह राय उपस्थित थे।
इस दिन दो मंडल के अध्यक्ष अलक पाल व मिठू राय ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व उसके दल सीएए एवं एनआरसी को लेकर गलत संदेश फैला रहे है। उसके खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए यह प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष एक ओर अभिनंदन यात्रा करके लोगों के घर जाकर जागरूक करने काम कर रहे है। वही हमलोग सैनिक के रूप धुपगुड़ी शहर में यह अभियान चला रहे है। इस प्रचार अभियान में लोगों का समर्थन मिल रहा है।