महिला पर जानलेवा हमला, आरोपी पति फरार
- शादी के सात महीने बाद से ही ससुराल वाले चला रहे थे अत्याचार - घायल महिला का जलपाईगुड़ी
- शादी के सात महीने बाद से ही ससुराल वाले चला रहे थे अत्याचार
- घायल महिला का जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में चल रहा है इलाज
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: गले पर धारदार ब्लेड चलाकर बहू को जान से मारने की कोशिश की गई। उक्त आरोप पति पर लगा है। यह घटना हल्दीबाड़ी ब्लॉक के फिरंगी डांगा इलाके की है। फिलहाल महिला का इलाज जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में चल रहा है। घायल महिला का नाम सांतना बर्मन है। पूरे घटना को लेकर हल्दीबाड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इधर, घटना के बाद से ही आरोपी पति फरार है।
भाई विपल्व बर्मन ने कहा कि डेढ़ वर्ष पहले देवानगंज ग्राम पंचायत के फतेमामूदूर निवासी जयंत रात की शादी उसकी छोटी बहन सांतना बर्मन से हुई थी। लेकिन शादी के सात महीने बाद ही ससुराल वाले उसपर तरह-तरह के अत्याचार करने लगे। मंगलवार को सांतना घर के काली पूजा में शामिल होने आई थी। फिर पति के साथ पूजा घूमने गई और वापस घर चली आई। इसके बाद तड़के यहां चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। पास के घर में सो रही उसकी मां जब मौके पर पहुंची तो सांतना के गले से खून निकल रही थी। घटना के तुरंत बाद उसे पहले हल्दीबाड़ी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से यहां के चिकित्सकों ने उसे जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हल्दीबाड़ी थाना के आइसी देवशीष बसू ने कहा कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।