कुत्त से बचने गई हिरण की तार में फंसी, मौत
संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: कुत्ते से जान बचाने के दौरान चाय बागान के सीमा लाइन के कांटे फंसने से
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Aug 2018 05:15 PM (IST)Updated: Sat, 11 Aug 2018 05:15 PM (IST)
संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: कुत्ते से जान बचाने के दौरान चाय बागान के सीमा लाइन के कांटे फंसने से एक हिरण की मौत हो गई। यह घटना शनिवार को मदारीहाट स्थित जयश्री चाय बागान में हुई है। बागान के श्रमिक रॉबीन बराइक ने कहा कि हिरण को तार में फंसा हुआ देखा गया था। काफी प्रयास के बाद भी मुंह व गला नहीं निकाला जा सका। इसके बाद वन विभाग के नार्थ खयेर बीट को घटना की जानकारी दी गई। लेकिन वनकर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही हिरण की मौत हो गई। मदारीहाट रेंज के रेंजर खगेश्वर कार्जी ने कहा कि हिरण स्वर्ण मृग प्रजाति का था। उसके शरीर कुत्ते के काटने के भी कई निशान मिले हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें