रोहिंग्यो के समर्थन में निकली रैली
संवाद सूत्र, जयगांव: म्यानमार में रोंहिग्या मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बुधवार क
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Sep 2017 07:15 PM (IST)Updated: Wed, 20 Sep 2017 07:15 PM (IST)
संवाद सूत्र, जयगांव: म्यानमार में रोंहिग्या मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बुधवार को हासीमारा के मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने रैली निकाली। रैली हासीमारा के आठ नंबर मस्जिद से शुरू होकर कई प्रमुख इलाकों में घूमी। अत्याचार के खिलाफ रैली में शामिल लोगों के पास बैनर व प्लेकार्ड लिखे गए थे।
डीएमआई के अलीपुरद्वार जिला सचिव हैदर अली अंसारी ने कहा कि रैली के माध्यम से केंद्र सरकार से रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में रखने की मांग की गई है। लोग खुशी से नहीं बल्कि अत्याचार से पीड़ित होकर आ रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा रोहिंग्यों को वापस भेजने के बयान से समुदाय के लोगों को दुख हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें